अनोखा तीर, हरदा। हरदा शहरी के वार्ड क्र. 34 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 71 पर पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती पूजा चौहान ने गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार के महत्व की जानकारी दी। महिलाओं को पका हुआ भोजन, अंकुरित अनाज, आयरन एवं प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन की सलाह दी गई। बताया गया कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सपना भिलाला, सहायिका पिंकी इन्दौरे उपस्थित रहीं।
0 Views




