अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ब्लॉक स्तर पर आयोजित 17 वर्ष आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में महर्षि ज्ञानपीठ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 7 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 सितंबर को होगी। चयनित खिलाड़ियों में हिमक्ष, श्रेयांश, नैतिक, चेतन, धु्रव, रेहान, हर्ष शामिल हैं। विद्यालय संचालक दीपक सिंह राजपूत ने सभी खिलाड़ियों और कोच नितिन रामकुचे को शुभकामनाएं दीं।
0 Views




