Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई राधाष्टमी

1 min read
Text Size:

-हरिनाम संकीर्तन, और प्रेरणादायक कथा से भक्तिमय हुआ परिसर

अनोखा तीर हरदा। इस्कॉन हरदा द्वारा 20 सितंबर को श्रीमती राधारानी के प्राकट्य दिवस श्री राधाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर श्री राधा-कृष्ण की भक्ति में भावपूर्ण सहभागिता की। महोत्सव में हरिनाम संकीर्तन एवं मधुर भक्ति-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण नृत्य किया। इसके पश्चात निमाई शचिसुत दास ने श्री राधारानी की महिमा, भक्ति के महत्व तथा श्री राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं पर प्रेरणादायक कथा प्रस्तुत की। पूरे कार्यक्रम के दौरान इस्कॉन केंद्र परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्री राधा-कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। इस्कॉन हरदा द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य समाज में हरिनाम संकीर्तन, श्री राधा-कृष्ण की भक्ति एवं भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना रहा। महोत्सव ने श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply