अनोखा तीर, हरदा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली शानदार सफलता का उत्साह मध्य प्रदेश के जिलों में भी देखा जा रहा है। डूसू चुनाव के मुख्य चार पदों में से 3 शीर्ष पदों पर अभाविप प्रत्याशियों की भारी मतों से हुई ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को विद्यार्थी परिषद की हरदा इकाई द्वारा विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान परिषद के नगर मंत्री निकुंज शर्मा ने इस जीत को राष्ट्र हित ओर युवा छात्र शक्ति की जीत बताया कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर संगठन की इस बड़ी जीत की खुशी साझा की। छात्र नेताओं ने इसे राष्ट्रवाद और छात्र शक्ति की सामूहिक जीत बताया। इस विजय उत्सव और हर्षोल्लास के अवसर पर संगठन के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशीष राजपूत, दानिश बिल्लौरे और नगर सहमंत्री साहिल सैनी इनके साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता, शुभम गुर्जर, शुभम ढोके, प्रधुम्य पवार, मयंक भाटी, जतिन चौहान, धनंजय शर्मा सक्षम सोनकर, तनीष, सोम्य,अभिषेक राजपूत नवीन सहित बड़ी संख्या में अन्य छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डूसू चुनाव में अभाविप की ऐतिहासिक जीत पर हरदा में आतिशबाजी और उत्सव का माहौल

2 Views

