Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

प्रकृति संरक्षण के संकल्प संग गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ

2 min read
Text Size:

-स्व. मनोहरलाल शर्मा की पुण्यस्मृति में भाजपा परिवार एवं समर्थकों ने किया वृक्षारोपण


अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा परिवार एवं स्व. श्री मनोहरलाल शर्मा के समर्थकों द्वारा उनकी पुण्यस्मृति में केसरीनंदन हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण, हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय श्री मनोहरलाल शर्मा को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके विचारों एवं सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण निर्माण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती कर क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष  अमर सिंह मीणा, नगर अध्यक्ष नितेश बादर, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री  संजय शर्मा, भाजपा समर्थक मंच जिला अध्यक्ष संतोष किरावर, जिला उपाध्यक्ष  अशोक लुनिया, जिला महामंत्री कृष्णकान्त त्यागी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द सोदे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद हरदा के एल्डरमैन गजानंद डाले एवं नरेंद्र सैनी, नगर कार्यालय मंत्री मनसुख लोहाना, नगर लाभार्थी प्रमुख चम्पालाल पंवार, वार्ड क्र. 34 बूथ अध्यक्ष  रामनिवास माणिक, किसान मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री महेंद्र प्रजापति, अक्षय कोगा, अजय खरे , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू पाठक , जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं जिला फेसबुक प्रभारी  राजकुमार मौर्य, राजेश राठौर,  पुरुषोत्तम झिझौंरे, मोहन चौहान सहित भाजपा परिवार एवं स्वर्गीय श्री मनोहरलाल शर्मा के समर्थक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से ओतप्रोत इस आयोजन ने श्रद्धा, सेवा, संगठन और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply