Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

एमडी ड्रग्स प्रकरण में सह-आरोपी अनिल जाट गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

-हंडिया पुलिस ने 1.14 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया

अनोखा तीर, हंडिया। हरदा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में हंडिया पुलिस ने 5 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी विक्रम पिता मोजी जाट उम्र 34 साल निवासी ग्राम अतरसमा के पास से 8.93 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद कर गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान आरोपी विक्रम जाट के मेमोरेंडम कथन के आधार पर अवैध एमडी ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी दी गई। तथ्यों के आधार पर अनिल जाट पिता लक्ष्मी नारायण जाट उम्र 38 वर्ष निवासी भैरोपुर की संलिप्तता सामने आई। पुलिस टीम द्वारा तलाश कर कोलीपुरा एवं तलाई टप्पर के बीच से सह-आरोपी अनिल जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1.14 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply