अनोखा तीर हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने हरदा के सकूर कॉलोनी, लाल बहादूर शास्त्री वार्ड बस स्टेण्ड के पास व बड़ी नहर के पास छीपानेर रोड़, ग्राम मुहालकला, कुड़ावा, सक्तापुर तथा मसनगांव में दबिश दी। दबिश के दौरान 14 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 11 पाव देशी मदिरा प्लेन, 310 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 34636 रूपये है।
0 Views

