-राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में भी मनाई जाएगी जयंती
अनोखा तीर, हरदा। भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर को भारतीय मजदूर संघ हरदा के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न श्रमिक संगठनों की सहभागिता से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 3 से 4 बजे तक मां रेवा गार्डन, सिविल लाइन थाने के पास, खंडवा बायपास रोड हरदा में होगा। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थितजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नर्मदापुरम विभाग संघचालक धनलाल दोगने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जिला सह संघचालक हरदा नरेन्द्र सिंह भाम्बू विशेष अतिथि, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश मधुकर साबले मुख्य वक्ता तथा भारतीय मजदूर संघ हरदा के जिलाध्यक्ष मुकेश धामनदे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ नर्मदापुरम जितेन्द्र सोनी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष मुकेश धामनदे एवं जिला मंत्री प्रबल पंवार ने बताया कि भगवान श्री विश्वकर्मा सृजन, निर्माण एवं श्रम के प्रतीक माने जाते हैं। उनके जन्मोत्सव के अवसर पर श्रमिकों के योगदान और उनके सम्मान को रेखांकित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रमिक बंधुओं, बहनों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ, भारतीय सफाई मजदूर संघ, पटवारी संघ, पंचायत सचिव-सहसचिव संघ, नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ, वनवासी एवं कृषि ग्रामीण मजदूर संघ, भवन निर्माण मजदूर संघ, संविदा कर्मचारी संघ, अतिथि शिक्षक संघ, स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन, विद्युत आउटसोर्स कर्मचारी संघ, पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद, पोस्टल कर्मचारी संघ एवं प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह महासंघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। आयोजकों ने श्रमिकों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन एवं श्रम सम्मान समारोह में सहभागी बनने की अपील की है।
श्री विश्वकर्मा जयंती आज, होगा भव्य आयोजन

0 Views
