-ग्रामीणों ने रोके वाहन, सांैपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। हरदा में टीचिंग ग्राउंड के पास सड़क किनारे कचरा फेंके जाने से 10 से ज्यादा गांवों के ग्रामीण और आसपास के किसान परेशान हैं। शहर के 35 वार्डों से निकलने वाला कचरा बारिश के कारण वाहन चालक ग्राउंड के अंदर नहीं ले जा पा रहे हैं। ऐसे में सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है, जो फैलकर सड़क तक पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने कचरा वाहन रोके
बुधवार सुबह कचरा फेंकने पहुंचे वाहनों को ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने नगर पालिका से सड़क किनारे टीन की बाउंड्री वॉल बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे कचरा सड़क पर फैलने से रोका जा सकेगा। नगर पालिका ने सड़क पर फैले कचरे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जेसीबी भेजी गई है। नगर पालिका सीएमओ रोशन सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कचरा वाहन टीचिंग ग्राउंड के अंदर नहीं जा पा रहे हैं। इसी वजह से सड़क किनारे कचरा फेंकना पड़ रहा है।


