-बच्चों को दी गुड टच-बैड टच की जानकारी
अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के आदेशानुसार नेशनल लोक अदालत के संबंध में आमजन के बीच प्रचार-प्रसार किया गया। लोगों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर विवादों के त्वरित, सरल एवं सुलभ निराकरण की जानकारी दी गई। उच्च न्यायालय अधिवक्ता खुशबू चौधरी ने बताया कि बैंक ऋण, बिजली एवं पानी बिल, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण सहित अन्य लंबित मामलों का निराकरण आपसी सहमति से लोक अदालत में कराया जा सकता है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है। इस अवसर पर बच्चों को गुड टच और बैड टच के संबंध में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती रेखा विश्नोई ने पंपलेट वितरित किए। आमजन से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई।





