अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा विभिन्न विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीणजनों की मांग पर विधायक निधि की 12 लाख रुपये की राशि से स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन एवं पूर्ण हो चुके कार्य का लोकार्पण किया गया। विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम डुमलाय में सार्वजनिक उपयोग हेतु 03 लाख रुपये एवं ग्राम उंचान में 02 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सार्वजनिक छत-चबूतरा निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। उक्त निर्माण कार्यों से ग्रामीणजनों को सार्वजनिक आयोजनों एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके पश्चात ग्राम हीरापुर में चैन सिंह के घर से शीतला माता मंदिर तक विधायक निधि की 07 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सी.सी. रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इससे ग्रामीणजनों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी। ग्राम को मिली सौगातों के लिए ग्रामीणजनों द्वारा विधायक डॉ. दोगने को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात विधायक द्वारा ग्राम हीरापुर में 25 लाख रुपए की राशि से निर्मित किए जा रहे सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के निर्देश दिए। ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हरदा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सड़क, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से जिन सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य हरदा विधानसभा के प्रत्येक गांव को बेहतर मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है। विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान श्री राजेश्वरी महाराज मोनी बाबा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, रामविलास धनगर, हरदेव गुर्जर, साधना व्यास सरपंच, रीना ओमप्रकाश गुर्जर उप सरपंच, अमर सिंह यादव, परशुराम पटवारी, भारत, अशोक, संतोष, धर्मेंद्र व्यास, विनोद गुर्जर, कमल सिंह राजपूत सरपंच, लक्ष्मण सिंह राजपूत, दौलत सिंह राजपूत, रूप सिंह मौर्य, शिव शंकर राय, रामजीवन दुबे, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विधायक निधि से 12 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

0 Views




