अनोखा तीर, हरदा। भारत विकास परिषद शाखा हरदा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में विज़न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय पुरस्कार अपने नाम कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। कक्षा 6वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों- काव्यांशा सिरोही, रूद्र राजपूत, आव्या राजपूत, लिकीशा मालवीय, एंजल जाट और वैदेही गुर्जर ने अपने मधुर गायन से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रिंसिपल ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और संगीत शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों और उनके प्रशिक्षक प्रखर सर को हार्दिक बधाई दी गई। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. आर.के. दोगने, संचालक कुणाल दोगने, प्राचार्य नितेश जैन, मुकेश गुर्जर एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में विज़न स्कूल ने जीता तृतीय पुरस्कार

0 Views




