अनोखा तीर, हरदा। विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरदा के छात्र शिवांश पिता प्रभात पाराशर ने संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शिवांश ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन एवं मेहनत का परिचय देते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। उनके राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संपादक एवं विधायक आर.के. दोगने, संचालक कुणाल दोगने, प्राचार्य नितेश जैन, मुकेश गुर्जर, खेल शिक्षक गौतम विश्वकर्मा एवं समस्त स्टाफ ने शिवांश पाराशर को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
विज़न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

0 Views




