-6 पेटी देशी शराब जप्त, आरोपी को जेल भेजा
अनोखा तीर, रहटगांव। पुलिस अधीक्षक शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, एसडीओपी आकांक्षा तलया अनुभाग टिमरनी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनोज दुबे के आदेश पर 8 सितंबर को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर ग्राम चंदियापुरा में सुनील पिता बलराम सिलारे के घर रेड के दौरान 6 पेटी, 300 देशी प्लेन मदिरा क्वार्टर कुल 54 लीटर, कीमत 24,000 रुपये की शराब जप्त की गई। अपराध क्र.376/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज दुबे, प्रधान आरक्षक गजेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक देवेंद्र राव, आरक्षक महेंद्र रघुवंशी, आरक्षक सोनू चौरे, आरक्षक बृजेश चौहान की मुख्य भूमिका रही।





