अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने मंगलवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि आबकारी दल ने कपासी, टेमागांव, उसकली, बरूड़ घाट व डोलरिया में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 31 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त माल का अनुमानित बाजार मूल्य 26,200 रुपये है।
0 Views





