Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

पंचायत उप निर्वाचन प्रक्रिया को गंभीरता से लें अधिकारी

1 min read
Text Size:

-संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन हो

अनोखा तीर, हरदा। जिले में पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों को लेकर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया को गंभीरता से लें। उप निर्वाचन के दौरान निर्वाचन नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण अधिनियम, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं अन्य प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जाए। बैठक में निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था, कम्यूनिकेशन प्लान एवं कंट्रोल रूम की तैयारी, मतदान दलों का गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री प्रबंधन, ईवीएम प्रबंधन, मतगणना एवं सारणीकरण, परिवहन व्यवस्था, मतपत्र संबंधी व्यवस्था, मतदान दलों को मानदेय वितरण, प्रेक्षक व्यवस्था, आईटी एवं तकनीकी व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, शिकायत निवारण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे एवं तृप्ति पटेरिया सहित अन्य संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद थे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply