-पर्यावरण बचाने और मिट्टी के गणेश स्थापित करने की अपील
अनोखा तीर, हरदा। सुप्रसिद्ध नर्मदा भक्त दादागुरु प्रवास के दौरान हरदा पहुंचे। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया कि नर्मदा अवधूत सिद्ध महायोगी नर्मदा भक्त दादा गुरु अपने खंडवा प्रवास के दौरान हरदा आगमन हुआ। इस दौरान मां रेवा गार्डन में भक्तों ने पुष्पवर्षा कर दादागुरु का स्वागत किया। इस दौरान दादागुरु ने पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से पौधरोपण करने और उसे बड़ा करने की बात कही। साथ ही उन्होंने हरदा की जनता से घर-घर में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अपील की है।
0 Views





