सीसीएफ बृजेन्द्र झा को मिला निगम के एमडी का प्रभार

अनोखा तीर, भोपाल। वन विकास निगम एमडी को लेकर असमंजस की स्थिति। आज मौजूदा एमडी एचयू खान सेवानिवृत हुए। एमडी का प्रभार न पीसीसीएफ, न एपीसीसीएफ को मिला।  जंगल महकमे के इतिहास में पहली बार सीसीएफ स्तर के आईएफएस बृजेन्द्र झा को मिला। वर्तमान में झा जबलपुर के क्षेत्रीय महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ थे। उन्हें वहां से हटाकर एएमडी बनाया गया। उनकी जगह पर वन विकास निगम में पदस्थ सीएफ अनिल शुक्ला को आरजीएम जबलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। सूत्रों की माने तो पीसीसीएफ स्तर के अधिकारी मनोज अग्रवाल, समिता राजौरा और बीएस अन्नागिरी निगम के एमडी न बन सके, इसके लिए वे अपने-अपने रसूख और संबंधों को उपयोग कर रहें हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि वन विकास निगम आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, इसलिए कोई भी पीसीसीएफ स्तर का अधिकारी एमडी नहीं बनना चाहता है। जिनके नाम विभाग ने मंत्रालय को भेजा है, वे सभी करोड़ों के बजट वाली शाखा के मुखिया हैं।

0 Views

Leave a Reply