Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

नीट यूजी में टिमरनी की आयुषी शर्मा का शानदार प्रदर्शन, नगर में हुआ भव्य स्वागत

2 min read
Text Size:

-मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर सामाजिकजनों ने किया सम्मान

अनोखा तीर, टिमरनी। नीट यूजी परीक्षा 2026 में टिमरनी नगर की भांजी आयुषी शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्राओं में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आयुषी की इस उपलब्धि से पूरे नगर में खुशी का माहौल है। नगर आगमन पर सामाजिकजनों ने आयुषी शर्मा का भव्य स्वागत किया। दुपट्टा ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके पिता मनोज शर्मा का भी सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान आयुषी शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने अपनी अध्ययन दिनचर्या और सफलता के अनुभव भी साझा किए। आयुषी ने कहा कि लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आयुषी के पिता मनोज शर्मा हरदा के एक निजी महाविद्यालय में व्याख्याता हैं, जबकि उनकी माता दुर्गा शर्मा शासकीय शिक्षिका हैं। उपस्थित नागरिकों ने आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। सभी ने उन्हें डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अतुल वारगे, पार्षद सुनील दुबे, जिला सहकारी बैंक के पूर्व पर्यवेक्षक सुरेश तिवारी, विक्रम रघुवंशी, शंकर सिंह राजपूत, विकास शर्मा, जिला सहकारी बैंक मैनेजर योगेश तारे, नीरज तिवारी, प्रेम नारायण दुबे, अवधेश भार्गव, अजय जाट, श्रवण लोमारे सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply