अनोखा तीर, हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने शनिवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र लोधीढाना एवं बोरी का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उपस्वास्थ्य केन्द्र के रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया। उन्होने विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं सभी कार्येमों को गंभीरता से शतप्रतिशत लक्ष्य अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ योग्य हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से दिलवाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला एमएनडी अधिकारी मनीष शकरगाय, बीसीएम मुकेश बटाने, स्वास्थ्य केन्द्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थी।
0 Views





