अनोखा तीर, हरदा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हरदा जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिको को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओ और सीमित परिवार के लाभो के प्रति जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस अभियान 11 जुलाई से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। विश्व जनसंख्या अभियान को सफल बनाने में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होने कार्यकर्ताओ को घर-घर जाकर योग्य दंपत्तियो से संपर्क करने, उन्हे परिवार नियोजन के साधनो के प्रति जागरूक करने और सीमित परिवार के लाभो के बारे में जानकारी देने के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्रो के झुग्गी-झोपड़ियो और सघन बस्तीयो पर विशेष ध्यान दिया जावे ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी एवं सुविधाओ से वंचित न रहे। रैली में परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.शैलजा महाजन, डॉ. जेके चौरे, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री मदनमोहन मालवीय शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली संपन्न

Text Size:
0 Views
What do you think?






