अनोखा तीर, हरदा। हरदा में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग और 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली, जबकि युवक ने सल्फॉस का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम छिड़गांव निवासी 68 वर्षीय गजानंद पिता चंपालाल ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह करीब चार बजे परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गजानंद लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। आशंका है कि इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
दूसरी घटना में खंडवा जिले के छनेरा निवासी 18 वर्षीय पवन पिता गोकुल ने शुक्रवार शाम मजदूरी से लौटते समय चारुवा और हेमागांव के बीच सल्फॉस का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे खिरकिया अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाई, युवक ने सल्फॉस खाकर दी जान

0 Views




