मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि है कि अद्वितीय प्रतिभा की धनी तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला, ओजस्वी प्रस्तुति और लोक परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पंडवानी गायन को वैश्विक पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई। कला जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत तीजनबाई की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजन तथा प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
0 Views





