Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया वीरेंद्र सिंह राजावत का जन्मदिन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खातेगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा देवास के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय युवा नेता तथा विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह राजावत का जन्मदिन शनिवार को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनके निवास पहुंचे और पुष्पमालाएं पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक डॉ. आर. एन. यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश रावड़िया, पार्षद अजय विष्णोई, भाजपा जिला मंत्री पंकज पटेल, पार्षद गोविंद गोरा, राकेश पवार, विक्की पाटनी, युवा नेता जय गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वीरेंद्र सिंह राजावत के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। वीरेंद्र सिंह राजावत ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply