Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

ऐतिहासिक बावड़ी पर सजा जल संरक्षण का महाउत्सव, समाज ने लिया जल बचाने का संकल्प

2 min read
Text Size:

– बावड़ी उत्सव के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, जल संरक्षण का दिया संदेश
देवास। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड कन्नौद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर नगर कन्नौद स्थित ऐतिहासिक बावड़ी बाग की बावड़ी पर भव्य बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बावड़ी परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। बावड़ी को रंगोली, रंग-बिरंगी झालरों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया। शाम को नर्मदा माता की आरती एवं दीपदान कर पूरे परिसर को मनमोहक रोशनी से आलोकित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी वेंकटेश गोरानी ने बावड़ी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को जल के महत्व को समझना होगा। विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा (जनपद पंचायत कन्नौद), वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गुप्ता, डॉ. नरेंद्र शर्मा, प्रेमपाल जी, डॉ. नरेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विकासखंड समन्वयक नीरज द्विवेदी ने जल गंगा संवर्धन अभियान एवं बावड़ी उत्सव के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी। संचालन सुधीर सोमानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष जाट ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अतुल गुप्ता, हरिओम झरेड़ा, दीपक राव, पवन हिंदू, दीपक सोनेर, पूजा मोरी, मंगलेश बैरागी, राजेश जी, अक्षत तापडिय़ा, संजय चौहान, मुकेश चौहान, रनिता, श्याम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply