Skip to content
Friday, 16 October 2026
देवास

निगम ने की 6 कोचिंग क्लासेसों पर की कार्रवाई

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

देवास। शहर मे स्थित कोचिंग क्लासेसों मे फायर सेफ्टी की जांच सतत रूप से आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन मे की जा रही है। इसी कडी में निगम की टीम ने बुधवार 1 जूलाई को 6 कोचिंग क्लासेसों की जांच की। जिसमें राम नगर स्थित डीसी क्लासेस में कई प्रकार की कमियां पाई गई। इन्ट्री गेट एक होना, प्रथम तल पर क्लासेस संचलित है तथा नीचे आने का एक ही रास्ता, फायर इक्युपमेंट नही होने, चडाव की सिढीयां क्षतिग्रस्त होने तथा दुर्घटना से बचाव संबंधि उपकरण नही होने की स्थिती मे डीसी क्लासेस को सील किया। इसी प्रकार सीजी ट्युटोरियल क्लासेस में आने व जाने की इंट्री अलग अलग पाई गई साथ ही अन्य कोचिंग क्लासेसों में विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र नही था। फायर एनओसी व फायर आडिट रिपोर्ट भी करने के निर्देश निगम फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया ने दिए। फायर सेफ्टी उपकरण कम मात्रा मे उपलब्ध होने पर सभी कोचिंग क्लासेसों को चेतावनी देते हुए 7 दिवस में फायर सेफ्टी विद्युत सुरक्षा एवं विद्यार्थियों के आने जाने की अलग अलग रास्ते की व्यवस्था की जाना सुनिश्चित करने हेतु कहा। समय सीमा में दिए गये निर्देशों का पालन नही होने पर कोचिंग क्लासेसों पर नियमानुसार सील करने की कार्रवाई निगम द्वारा की जावेगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply