Skip to content
Friday, 16 October 2026
बैतूल

भैंसदेही क्षेत्र में रेत के अवैध भण्डारण पर राजस्व एवं खनिज अमला की बड़ी कार्यवाही

1 min read
Text Size:

     बैतूल    कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 1 जुलाई को भैंसदेही तहसील के ग्राम चिचोलीढाना एवं भैंसदेही नगर स्थित निजी भूमि पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैंसदेही के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही करते हुए उक्त क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

      मौका निरीक्षण के दौरान ग्राम चिचोलीढाना में मंदिर ट्रस्ट के नाम दर्ज भूमि पर अंशुल राठौर निवासी चिचोलीढाना द्वारा लगभग 70 घन मीटर खनिज रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। इसी प्रकार भैंसदेही नगरीय क्षेत्र में दीपक नरवरे निवासी भैंसदेही द्वारा लगभग 40 घन मीटर खनिज रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। जांचकर्ता अधिकारी द्वारा उक्त दोनों क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित खनिज को विधिवत जप्त कर खनिज नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

       उपरोक्त अवैध भण्डारणकर्ता के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की राशि प्रस्तावित कर प्रकरण न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply