Skip to content
Friday, 16 October 2026
बैतूल

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैंसदेही की छात्रा का एनआईएफटी भोपाल में चयन

1 min read
Text Size:

      बैतूल एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भैंसदेही की छात्रा पदमा मर्सकोले ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एनआईएफटी, भोपाल के बैचलर ऑफ डिज़ाइन पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

       छात्रा पदमा मर्सकोले ने कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय की परीक्षा 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। उसकी इस उपलब्धि के पीछे उसकी मार्गदर्शक सुश्री श्रद्धा गैरोला, पीजीटी (कॉमर्स) का अथक परिश्रम, सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

       छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, तथा सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा, उसके अभिभावकों, मार्गदर्शक शिक्षिका एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

       विद्यालय के प्राचार्य निशांत भाई पंड्या ने इस सफलता का श्रेय छात्रा की लगन, निरंतर मेहनत तथा शिक्षिका के समर्पित मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होकर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाते रहेंगे

0 Views
What do you think?

Leave a Reply