शरद यादव की 79वीं जयंती पर समाजवादी विचार मंच ने दी श्रद्धांजलि, स्व. मन्नूलाल गर्ग को भी किया याद

देवास। सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रखर नेता, समाजवादी विचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव की 79वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी विचार मंच, देवास द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन निजी स्थान पर पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी नेताओं एवं विचारकों ने शरद यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय का सच्चा योद्धा बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी विचारक प्रदीप कानूनगो ने कहा कि शरद यादव ने पूरी ईमानदारी और पवित्रता के साथ राजनीति करते हुए अपना जीवन गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वरिष्ठ समाजवादी नेता धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि शरद यादव सामाजिक न्याय के मसीहा थे। उनके नेतृत्व में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिलाने की ऐतिहासिक पहल सफल हुई, जिसने देश की सामाजिक व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाया। इस अवसर पर समाजवादी आंदोलन के आधार स्तंभ रहे स्व. मन्नूलाल गर्ग के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वी.पी. सिंह एवं स्व. चंद्रशेखर की विशाल रैलियों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही समता बैंक की स्थापना और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए देवास में रामायण मेले के आयोजन में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लीलाधर चौधरी, अजीज जागीरदार, भागीरथ मालवीय, हजरत ईमानदार, इकबाल मंसूरी, राजेश पटेल, श्याम सोनी, संजय चौधरी, सरदारसिंह ठाकुर सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता एवं विचारक उपस्थित थे।शरद यादव की 79वीं जयंती पर समाजवादी विचार मंच ने दी श्रद्धांजलि, स्व. मन्नूलाल गर्ग को भी किया याद

देवास। सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रखर नेता, समाजवादी विचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव की 79वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी विचार मंच, देवास द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन निजी स्थान पर पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी नेताओं एवं विचारकों ने शरद यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय का सच्चा योद्धा बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी विचारक प्रदीप कानूनगो ने कहा कि शरद यादव ने पूरी ईमानदारी और पवित्रता के साथ राजनीति करते हुए अपना जीवन गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वरिष्ठ समाजवादी नेता धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि शरद यादव सामाजिक न्याय के मसीहा थे। उनके नेतृत्व में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिलाने की ऐतिहासिक पहल सफल हुई, जिसने देश की सामाजिक व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाया। इस अवसर पर समाजवादी आंदोलन के आधार स्तंभ रहे स्व. मन्नूलाल गर्ग के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वी.पी. सिंह एवं स्व. चंद्रशेखर की विशाल रैलियों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही समता बैंक की स्थापना और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए देवास में रामायण मेले के आयोजन में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लीलाधर चौधरी, अजीज जागीरदार, भागीरथ मालवीय, हजरत ईमानदार, इकबाल मंसूरी, राजेश पटेल, श्याम सोनी, संजय चौधरी, सरदारसिंह ठाकुर सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता एवं विचारक उपस्थित थे।

0 Views

Leave a Reply