नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप नाशिक में मध्य प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 67 पदक जीते

देवास। नाशिक के स्वामी जनार्दन आश्रम पंचवटी में आयोजित 14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 67 पदक अपने नाम किए। इनमें 26 स्वर्ण, 14 रजत और 27 कांस्य पदक शामिल रहे। इसमें देवास के खिलाड़ी- प्री-टीन कैटेगरी में श्रेयस पटेरिया ने सोलो इवेंट में कांस्य पदक जीता, जबकि टेडिंग इवेंट्स में ग्रहिता वर्मा ने 52-54 किग्रा वर्ग और बानी सोमानी ने 26-28 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सब-जूनियर कैटेगरी में अनय मौर्य ने टेडिंग में 75-78 किग्रा वर्ग में रजत पदक और यार्निका वर्मा ने 33-36 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। इसी वर्ग में अर्शी सोमानी और यार्निका वर्मा ने गांडा इवेंट्स में कांस्य पदक अर्जित किए। जूनियर कैटेगरी में हर्षिल पटेरिया ने टेडिंग इवेंट में 51-55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। वैष्णवी झाला ने 43-47 किग्रा वर्ग और प्रतिज्ञा अगिरवाल ने 39-43 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। टुंगल इवेंट में हर्षिल पटेरिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि गांडा इवेंट्स में वैष्णवी झाला और वैष्णवी सूर्यवंशी ने स्वर्ण पदक जीते। सोलो इवेंट्स में भी वैष्णवी झाला ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। टीम के मीत प्रजापति, आरोही श्रीवास और विराज श्रीवास का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। मध्य प्रदेश टीम के कोच ओर मैनेजर पंकज पाराशर भोपाल, अजय कैला रीवा, विशाखा कोल जबलपुर आयुष पटेल और खुशी कौशल रहे देवास। उक्त जानकारी पेंचक सिलाट एसोसिएशन, मप्र के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख और सचिव अभय श्रीवास ने दी।

0 Views

Leave a Reply