देवास। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर देवास म्यूजिकल ग्रुप एवं संगीत के दीवाने ग्रुप, माँ चामुण्डा की नगरी देवास के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सभाभवन, मल्हार स्मृति मंदिर में भव्य संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों एवं स्थानीय गायकों ने सदाबहार फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर समूचे सभागार को सुरों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संचालक, एंकर, गायक एवं आयोजक धर्मेन्द्र रेनिवाल के संयोजन में मुख्य अतिथियों पी.एन. तिवारी, बलजीत सिंह सलूजा (पूर्व अध्यक्ष, नेत्रहीन विद्यालय), पिंकी सविस, राधेश्याम सोनी, डॉ. अजय चौहान (प्राचार्य, लॉ कॉलेज), कैलाश पटेल (काका), अशोक पोरवाल (पूर्व अध्यक्ष) तथा मधुसूदन शर्मा (समाजसेवी एवं जेलर) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगीत संध्या में विशेष आमंत्रित कलाकार सोनू गवते (चिंतन क्लब, इंदौर/मुंबई), शब्बीर खान (इंदौर), आरिफ मुजावर (धुलिया, महाराष्ट्र), प्रीति दीक्षित (डायरेक्टर, हारमोनियम बिट्स, उज्जैन) एवं शिल्पा डाबी (द सूर संगम म्यूजिकल ग्रुप, रतलाम) ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से खूब तालियाँ बटोरीं। स्थानीय कलाकारों संतोष रेकवाल, स्नेह विजयवर्गीय, प्रियंका दुबे, कु. लावण्या श्रीवास, डॉ. जुगल किशोर, दिनेश बावने, मधुकांत सोलंकी, भरत धुरिया, अनिल नायक सहित अन्य ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अनिल बावने ने तुरू तुरू तुरुरु तेरा मेरा प्यार शुरू, अनिल चिखले ने मैं लेकर आया हूँ, अर्जुन सिंह मालवीय ने दिल की आवाज़ सुनो, संतोष रेकवाल ने मेरे महबूब कयामत होगी तथा आयोजक धर्मेन्द्र रेनिवाल ने सदाबहार गीत मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, बीत जाए ज़िंदगानी कब आएगी तू… प्रस्तुत कर श्रोताओं की भरपूर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डायरेक्टर धर्मेन्द्र रेनिवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लैपटॉप संचालन अनिल भावलकर (इंदौर) ने, साउंड व्यवस्था जय रेडियो के सोनू माने ने तथा मंच संचालन सलीम खान (सर) ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया।
विश्व संगीत दिवस पर देवास में सजी सुरों की महफिल, देर रात तक झूमते रहे संगीत प्रेमी

0 Views




