बैंक नोट मुद्रणालय परिवार ने कनिष्ठ तकनीशियन आनंद रांगवे को दी भावपूर्ण विदाई

देवास। बैंक नोट मुद्रणालय, देवास में कनिष्ठ तकनीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री आनंद रांगवे के सम्मान में स्थानीय चौधरी गार्डन में गरिमामय एवं भावपूर्ण सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में बैंक नोट मुद्रणालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर श्री रांगवे के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र सिंह बैस, गणेश पटेल, विजय पंडित, संजय शुक्ला, योगेश रघुवंशी (एबीवीपी), धर्मेन्द्र चंदेल, राजेंद्र पाल, संजय जलोदिया, महेंद्र घारु, धर्मेंद्र रांगवे, सोनू पटवान, अनिल सिंह बैस (सुरक्षा समिति) तथा रामेश्वर जलोदिया (माँ चामुंडा सेवा समिति), डॉ. एनपी दुबे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक नोट मुद्रणालय के कांग्रेस इंटक परिवार, भारतीय मजदूर संघ (बीएनपी), एसटी-एससी संघ (बीएनपी), एचएमएस (बीएनपी), अभिभाषक संघ परिवार सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने श्री आनंद रांगवे का पुष्पहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय पारिवारिक जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

0 Views

Leave a Reply