आजीविका मिशन से स्व सहायता समूह की श्रीमती बाली लोधी बनी आत्मनिर्भर

स्व सहायता समूह के माध्यम से ऋण लेकर कपड़ा दुकान का व्यवसाय किया प्रारंभ

महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए श्रीमती बाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दे रही है धन्यवाद

देवास,  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं से जुड़कर एवं लाभ पाकर महिलाएं सशक्त होकर सफलता की नई इबारत लिख रही है। शासन की यह योजनाएं महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर न केवल स्वयं सशक्त हो रही हैं बल्कि अपने परिवार का आर्थिक स्तर भी ऊंचा उठा रही है। इन्हीं महिलाओं में बागली विकासखंड के ग्राम नेवरी की मां गायत्री आजीविका स्वयं सहायता समूह की श्रीमती बाली पति आनंद लोधी है, जिन्होंने स्व सहायता समूह के माध्यम कपड़ा दुकान का व्यवसाय प्रारंभ किया और सफलता की नई इबारत लिखी। समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सफल व्यवसायी होने पर वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।

      श्रीमती बाली लोधी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे मजदूरी करके अपने घर चलाने में परिवार का सहयोग करती थी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था। इसी बीच उन्हें आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की जानकारी प्राप्त हुई और उससे जुड़ी। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आएं।

उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद प्रथम ऋण 10,000 रुपए का लिया। इस राशि का उपयोग घर कार्य में किया। उन्होंने बताया कि द्वितीय ऋण 1,00,000 रुपए का लिया। इस राशि का उपयोग पति एवं परिजन से चर्चा कर व्यवसाय करने का विचार किया। साथ ही उन्होंने ग्राम संगठन से ऋण लिया। ग्राम संगठन से ऋण लेकर ग्राम नेवरी में ही किराये की दुकान लेकर लेडीज कपड़ों की दुकान की शुरूआत की। वे बताती हैं कि आज वे तथा उनके पति दोनों की मेहनत से अच्छी कमाई कर रही हैं।

श्रीमती बाली ने बताया कि उनके पास 04 बीघा कृषि भूमि, बकरी पालन व्यवसाय, लेडीज कपड़ों की दुकान आदि से परिवार की मासिक आय 17 हजार रुपए से अधिक की हो जाती है। उन्होंने बताया कि अच्छी आय अर्जित होने से उनके घर में अब भौतिक सुख सुविधा के संसाधन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समूहों की अवधारणा, सीटीसी बागली में विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

शासन की योजनाओं का भी मिल रहा लाभ

श्रीमती बाली ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से 1500 रुपए प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही प्रतिमाह राशन प्राप्त हो रहा है। शासन की योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड भी बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के भी फार्म सबमिट किए है। कहती हैं कि वे अपनी साड़ी की दुकान को और बढ़ाना चाहती है, जिससे वे लखपति दीदी बनी रहे।

0 Views

Leave a Reply