मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि खेल उत्तम स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से सशक्त बनाता है और सामूहिक सफलता की प्रेरणा देता है। ओलंपिक का आयोजन इन्हीं प्रयासों को वैश्विक स्तर पर गति प्रदान करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कई विभूतियों ने खेलों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, उनकी यह प्रतिबद्धता और समर्पण नमन योग्य है।
0 Views




