Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री जबलपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल में करेंगे योग

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर 21 जून, रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी मंडलों में सामूहिक योग का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खण्डेलवाल सहित पार्टी का प्रदेश नेतृत्व अलग-अलग मंडलों में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक रूप से योग करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जून, रविवार को प्रात: 7:30 बजे जबलपुर के सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल बैतूल के हॉकी स्टेडियम में प्रात: 6:30 बजे पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीयजनों के साथ योग करेंगे।  इसके साथ मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री गण, मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता अलग-अलग मंडलों में स्थानीयजनों के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply