Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नीमगांव में हुई विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता  

2 min read
Text Size:

-प्रहलाद जेवल्या व छोटू पटेल की बैलजोड़ी रही प्रथम

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम नीमगांव में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बैलगाड़ी दौड़ प्रेमियों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न बैलजोड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में प्रहलाद जेवल्या छोटी हरदा एवं छोटू पटेल धनवानी की बैलजोड़ी नाथ-छोटा महबूब ने 8.79 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 15 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान पर यश पटेल उमरिया की बैलजोड़ी हरनया-गाड़ा रही, जिसने 8.92 सेकंड में दौड़ पूरी कर 11 हजार रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया। राघव पटेल बनाड़ा की बैलजोड़ी करन-माथुर ने 8.95 सेकंड का समय लेकर तृतीय स्थान एवं 9 हजार रुपए का पुरस्कार हासिल किया। पवन गुर्जर कुनवा की बैलजोड़ी बाल-बादल ने 8.95 सेकंड में दौड़ पूरी कर चौथा स्थान प्राप्त किया। लीलू पटेल पीपलगटा की बैलजोड़ी देवा-सोनिया ने 8.99 सेकंड में दौड़कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। राजेश पंवार जामली की बैलजोड़ी रुबाब-हिरवा ने 9.02 सेकंड में छठा स्थान, अकलेश पटेल सालाबेड़ी की बैलजोड़ी गुर्जर-लाल बैल ने 9.02 सेकंड में सातवां स्थान प्राप्त किया। राघव पटेल बनाड़ा की बैलजोड़ी राजा-सर्जा ने 9.11 सेकंड में आठवां स्थान हासिल किया। अभिषेक बाता लोरास की बैलजोड़ी सोनिया-मोनिया ने 9.14 सेकंड में नौवां तथा रवि मातवा देवास की बैलजोड़ी सोनपपड़ी-हरनया ने 9.15 सेकंड में दौड़ पूरी कर दसवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पूनम गीला नीमगांव द्वारा शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन समस्त बैलगाड़ी दौड़ प्रेमी जिला हरदा द्वारा किया गया।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply