Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी

1 min read
Text Size:

-जिले के 58 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 11.79 करोड़ रुपए

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत हरदा जिले के 58 हजार 951 किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 11 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। हरदा एसडीएम अशोक डेहरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। उन्होंने बताया कि हंडिया तहसील के 7,845, हरदा के 10,842, खिरकिया के 9,313, रहटगांव के 11,777, सिराली के 9,865 तथा टिमरनी के 9,309 किसानों को 23वीं किस्त का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके अलावा तहसील एवं ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, डीडीए जवाहरलाल कास्दे, अनिल मलगाया सहित जिले के अनेक किसान उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply