अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘आरोह 2026Ó ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को सिविल लाइन स्थित इनडोर स्टेडियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय निर्णायक जगदीश शर्मा, मध्य प्रदेश कबड्डी फेडरेशन जिला हरदा के सचिव मंगल सिंह यादव, क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, जिला फुटबॉल संघ मैच कमिश्नर सुनील वर्मा एवं जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व, अनुशासन, निरंतर अभ्यास तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि शिविर के दौरान खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल के खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए नशा मुक्ति, यातायात, साइबर सुरक्षा और मोबाइल एडिक्शन संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। ब्लॉक हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी से सभी खेलों में कुल 600 खिलाड़ियों ने शिविर में भाग लिया। समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल विभाग की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अंत में ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शासकीय पीएम श्री महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी राहुल सराठे, शासकीय पीजी कॉलेज सिराली के क्रीड़ा अधिकारी श्याम पावर, ब्लॉक समन्वयक हीना अली, न्यू शक्ति व्यायामशाला टिमरनी के संरक्षक एवं राष्ट्रीय निर्णायक अंकित जोशी, जिला मल्लखंभ संघ अध्यक्ष राजकुमार चंदेल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेश जलाबड़ा, हॉकी कोच संदीप सौदे, मध्य प्रदेश फुटबॉल रेफरी इमरान खान, जिला खो-खो कल्याण संघ सचिव भूपेंद्रसिंह तोमर, वॉलीबॉल प्रशिक्षक अनंत यादव, खो-खो कोच सचिन बरकड़े, नितिन रामकुचे, हैंडबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रतीक शर्मा, फुटबॉल कोच अजय पुरवइया, नवनीत शुक्ला सहित खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
‘आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

0 Views


