नगर पालिका में १२ जून से लगेगा जनकल्याण शिविर

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 12 से 14 जून 2026 तक नगर पालिका परिषद हरदा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं का निराकरण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें।

4 Views

Leave a Reply