Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

जिले के किसान मूंग फसल उपार्जन के लिए 15 जून तक कराये पंजीयन

2 min read
Text Size:

 

 

            उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि भारत सरकार की
प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) ग्रीष्मकालीन फसल मूंग
को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए प्रदेश में 25 मई से 15 जून 2026 तक पंजीयन
कार्य किजा जा रहा है। किसानों को मूंग फसल बेचने के लिए स्लॉट चयन की प्रक्रिया पूर्व की भांति
रहेगी एवं उपार्जन के लिए कृषकों से पंजीयन के समय ही आधार नम्बर से लिंक बैंक खाता नम्बर

लिया जाएगा। मूंग का उपार्जन भारत सरकार द्वारा प्रदत्त लक्ष्य सीमा अनुसार कृषकों के उत्पादन का
केवल 25 प्रतिशत तक ही उपार्जन किया जायेगा।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में मूंग पंजीयन के लिए 24 केन्द्र स्थापित किए गए
हैं, जिनमें सेवा सहकारी समिति देवास, विपणन सेवा सहकारी समिति सोनकच्छ, विपणन सेवा
सहकारी समिति हाटपीपल्या, विपणन सेवा सहकारी समिति टोंकखुर्द, विपणन सेवा सहकारी संस्था
कन्नौद, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था कन्नौद, सेवा सहकारी संस्था ननासा, आदिम जाति सेवा
सहकारी समिति पानीगांव, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था लोहारदा, सेवा सहकारी संस्था डाबरी,
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी संस्था बाईजगवाड़ा, सेवा सहकारी समिति नामनपुर, सेवा
सहकारी समिति कांटाफोड़, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था बागली, सेवा सहकारी संस्था खातेगांव, सेवा
सहकारी संस्था इकलेरा, सेवा सहकारी संस्था संदलपुर, सेवा सहकारी संस्था नेमावर, सेवा सहकारी
संस्था सोमगांव, सेवा सहकारी संस्था जियागांव, सेवा सहकारी संस्था पिपल्यानानकार, सेवा सहकारी
समिति मुरझाल, सेवा सहकारी संस्था हरणगांव शामिल हैं। किसान भाई अपनी मूंग उपज का उक्त
केन्द्रों पर पंजीयन करा सकते हैं।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply