मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने
बताया कि जिले राष्ट्रीय पल्स-पोलियो अभियान 28 से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
अभियान के तहत पहले दिन बूथ पर तथा दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की आयु
के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी ने बताया कि अभियान में जिले के 5 वर्ष तक के
अनुमानित कुल 01 लाख 86 हजार 252 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान के
दौरान बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, जिले के क्रासिंग पाईंटों में बूथ बनाकर दवा पिलाई जायेगी साथ ही
जिले में हाई रिस्क एरिया, ईंट भट्टे, निर्माण स्थल, मेले, झुग्गी-झोपड़ी, घुमक्कड् आबादी स्थल को
भी चिन्हित कर मोबाइल टीमों के द्वारा पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा। दवा पिलाने
के लिए टीकाकर्मी एवं सुपरविजन के लिए सुपरवाईजरों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पल्स पोलियो
की दवा पीने से कोई भी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे वंचित न रहे।

