केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिले में 12 से 18 जून तक

 

जनकल्याण शिविरों का आयोजन होगा

 

 राज्‍य शासन के निर्देशानुसार जिले में 12 से 18 जून 2026 की
अवधि में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत छूटे हुये पात्र नागरिकों को
योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिले में विकासखण्‍ड स्‍तर पर और नगरीय निकायों में 03
दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन जायेगा। जिसके तहत नगर परिषद सोनकच्‍छ, भौंरासा,
पीपलरावां, टोंकखुर्द में शिविर 12 से 14 जून तक नगर परिषद परिसर में जनकल्याण शिविर का
आयोजन होगा। नगर परिषद खातेगांव, नेमावर, कांटाफोड, लोहारदा, सतवास में 15 से 17 जून तक
नगर परिषद परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन होगा। नगर परिषद कन्‍नौद, बागली,
करनवाद तथा हाटपीपल्‍या में 16 से 18 जून तक नगर परिषद परिसर में जनकल्याण शिविर का
आयोजन होगा।

विकासखण्‍ड स्‍तर जनकल्याण शिविर विकासखण्‍ड देवास, सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द में 03
दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन 12 से 14 जून तक विकासखण्‍ड मुख्‍यालय पर सुबह 10
बजे से शाम 05 बजे तक किया जायेगा। विकासखण्‍ड बागली, कन्नौद एवं खातेगांव में 03 दिवसीय
जनकल्याण शिविर का आयोजन 15 से 17 जून तक विकासखण्‍ड मुख्‍यालय पर सुबह 10 बजे से
शाम 05 बजे तक किया जायेगा।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!