बालक/कन्या सीनियर उत्कृष्ट तथा महाविद्यालयीन छात्रावासों में प्रवेशित छात्र/छात्राओं विशेष कोचिंग के लिए आवेदन 20 जून तक आमंत्रित

 

 

 जिला संयोजक जनजातिय कार्य विभाग देवास ने बताया कि अनुसूचित
जाति कल्याण विभाग अन्तर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर संचालित विभागीय बालक/कन्या
सीनियर उत्कृष्ट तथा महाविद्यालयीन छात्रावासों में प्रवेशित छात्र/छात्राओं को विभिन्न विषयों में
विशेष कोचिंग कराये जाने के लिए केवल देवास जिले के शासकीय शिक्षकों/अतिथि शिक्षकों से
आमंत्रित हैं। इच्छुक शिक्षक अपने संकुल प्राचार्यों की अनुशंसा सहित अपना आवेदन पत्र जिला
संयोजक कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग बालगढ़ रोड भोलेनाथ मंदिर के सामने देवास में 20 जून
2026 तक जमा कर करते हैं।
उन्‍होंने बताया कि कोचिंग का कार्य गणित/ अंग्रेजी/विज्ञान/कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान एवं जीव
विज्ञान/भौतिक शास्त्र/रसायन शास्त्र इत्यादि मुख्य विषयों में किया जाना है। कक्षा 9वीं 10वीं में
कोचिंग देने वाले शिक्षकों के लिये सम्बन्धित विषय में ग्रेज्यूएशन स्तर पर न्यूनतम 60 प्रतिशत
तथा कक्षा 11वीं 12वीं के कोचिंग के लिये सम्बन्धित विषय मे पोस्ट ग्रेज्यूएशन मे न्यूनतम 60
प्रतिशत अंक या विषय विशेष योग्यता होना अनिवार्य है। कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के लिये विषयवार
नियुक्त शिक्षक उसी दिन कक्षावार अलग-अलग कालखण्ड मे पढ़ायेगे। महाविद्यालयीन बालक/कन्या
छात्रावासों में अंग्रेजी विषय के लिये ही आवेदन मान्य किया जायेगा। प्रत्येक कालखण्ड 01 घण्टे का

रहेगा। चयनित शिक्षक के द्वारा पढ़ाये गये प्रति कालखण्ड का मानदेय 300 रूपये निर्धारित होगा।
प्रत्येक माह में अधिकतम 20 कालखण्ड का मानदेय भुगतान किया जायेगा। केवल कम्प्यूटर/
सामान्य ज्ञान कोचिंग कार्य के लिए माह में अधिकतम 05 कालखण्ड का भुगतान किया जायेगा।
संचालनालय के निर्देशानुसार केवल शासकीय संस्थाओं के शिक्षक अतिथि शिक्षक ही कोचिंग कार्य हेतु
पात्र रहेंगे।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!