Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की 2000 करोड़ की यूनिट का भूमिपूजन, 1000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल/पीथमपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। करीब 2000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली यह यूनिट दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हेलियन प्लांट होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत तेजी से ग्लोबल फार्मा हब के रूप में उभर रहा है और इसमें मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों से प्रभावित होकर हेलियन ग्रुप ने पीथमपुर को अपनी पहली भारतीय इकाई के लिए चुना है।

40 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस प्लांट से 1000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, जिनमें 30 प्रतिशत तक महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। यहां से उत्पादों का निर्यात एशिया, मध्य-पूर्व और अफ्रीका के देशों में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर स्तर पर उद्योगों को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

87 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply