Skip to content
Friday, 16 October 2026
बैतूल

जल आवर्धन योजना में लीकेज के संबंध में सीएमओ ने बताई वस्तुस्थिति  

1 min read
Text Size:

       जल आवर्धन योजना में लीकेज, खुले नल से पानी हो रहा बर्बाद  संबंध में नगर पालिका परिषद सारणी ने वस्तु स्थिति स्पष्ट की है।

      मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सारणी ने बताया कि निकाय क्षेत्रांतर्गत जलावर्धन योजना का संचालन संधारण म.प्र. अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा अधिकृत ऐजेंसी मेसर्स लक्ष्मी इंजीनियरिंग सर्विसेस कोल्हापुर केम्प सारनी द्वारा किया जा रहा है। वार्ड के – 14 प्रेम नगर में वर्तमान में कोई लीकेज नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर में स्थित डब्लू सीएल के क्वार्टर में रहने वाले नागरिकों द्वारा पेयजल का उपयोग गार्डन में पानी देने और वाहन धोने में प्रतिदिन किया जा रहा है। जिससे पानी क्वार्टर से बह कर रोड पर फैल रहा है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए रहवासियों को समझाइश दी गई है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply