Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल

निर्माणाधीन जिला कार्यालयों का कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाए : हेमंत खण्डेलवाल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भवन निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिन जिला कार्यालयों का निर्माण कार्य चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पार्टी के स्थापना दिवस पर जिन जिला कार्यालयों का भूमि-पूजन किया गया है, उनका निर्माण कार्य वर्ष 2027 में पार्टी के स्थापना दिवस से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। संगठन ने अगले वर्ष स्थापना दिवस पर निर्माणाधीन जिला कार्यालयों के लोकार्पण का लक्ष्य निर्धारित किया है। हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जिन जिलों के कार्यालय पुराने हो गए हैं, उनका आवश्यकता के अनुरूप नवीनीकरण किया जाए तथा उन्हें कार्यकर्ताओं की सुविधा के अनुसार अधिक व्यवस्थित बनाया जाए। बैठक के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन जिला कार्यालयों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिला कार्यालयों में पुनरुद्धार की आवश्यकता है, उनकी रिपोर्ट जिलों से मंगाकर कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी जिला कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं वर्चुअल बैठक की व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि बैठकों के लिए कार्यकर्ताओं को जिलों से भोपाल नहीं आना पड़े। बैठक में भवन निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण समिति के संयोजक एवं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन तथा आर्किटेक्ट गौरव गर्ग उपस्थित रहे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply