अनोखा तीर, भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा गर्मियों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने तथा यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे से संचालित दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु)-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के 45-45 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर संचालित होती है।
दानापुर-बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 45 सेवाएं
ट्रेन संख्या 03251 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो 31 मई 2026 तक अधिसूचित थी, अब 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। इस दौरान ट्रेन के 45 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 03252 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु)-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो 2 जून 2026 तक अधिसूचित थी, अब 3 जून 2026 से 18 जुलाई 2026 तक संचालित रहेगी। इस ट्रेन के भी 45 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। रेल प्रशासन ने बताया कि यात्री विस्तारित अवधि में संचालित होने वाली इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 तथा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
——————————

