Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल

कांग्रेस ने घोषित की दस जिलों की कार्यकारिणी

2 min read
Text Size:

कांग्रेस ने घोषित की दस जिलों की कार्यकारिणीअनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस द्वारा सीधी, मंदसौर, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, उज्जैन ग्रामीण, सागर शहर, पन्ना, टीकमगढ़ एवं गुना जिलों की नवीन कार्यकारिणी जारी की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में अनुभवी, समर्पित एवं सक्रिय कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा शेष जिलों की कार्यकारिणी भी आगामी कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व का लक्ष्य संगठन को प्रत्येक जिले, ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। डॉ. कामले ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन हित में पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
——-

14 Views
What do you think?

Leave a Reply