गर्मी में पक्षियों के संरक्षण हेतु मंडल रेल चिकित्सालय भोपाल की पहल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मण्डल रेल चिकित्सालय भोपाल के पार्क क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा के नेतृत्व में मेडिकल टीम एवं स्टाफ द्वारा पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु सकोरे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने घरों एवं कार्यस्थलों पर भी ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के हित में सकोरे लगाने तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरने का संदेश दिया गया। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं।
—————————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!