अनोखा तीर, हरदा। बाह्यस्रोत विद्युत कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) की बैठक महाप्रबंधक विनीत बागडे के साथ विद्युत विभाग कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में बाह्यस्रोत कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया। महाप्रबंधक विनीत बागडे ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि समय-समय पर अधिकारी और कर्मचारियों के बीच संवाद संगठन के माध्यम से आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से हो सके। बैठक में जितेंद्र सोनी विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, मुकेश धामन्देकर जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, वीरेंद्र भाटी जिला अध्यक्ष बाह्यस्रोत विद्युत कर्मचारी संघ, अभिषेक राजपूत और केतन चन्द्रवंशी उपस्थित रहे।
————————
0 Views

